home page

भारत में 29 मई से शुरु होगी प्री-मानसून बारिश, ECMWF विदेशी मौसम एजेंसी का पूर्वानुमान

 | 
भारत में 29 मई से शुरु होगी प्री-मानसून बारिश, ECMWF विदेशी मौसम एजेंसी का पूर्वानुमान

Monsoon Update: भारत में जल्द ही लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। यूरोपीय मौसम एजेंसी यानी (ECMWF) के 15 दिनों के वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई से 5 जून तक भारतीय उपमहाद्वीप के करीब 80-90% हिस्से में प्री-मानसून बारिश हो सकती है। ईसीएमडब्ल्यूएफ का पूरा नाम यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेंदर फोरकास्ट्स है। इसे दुनिया के प्रमुख मौसम मॉडल में माना जाता है। यह सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा के आधार पर मौसम का अनुमान तैयार करता है।

ईसीएमडब्ल्यूएफ मॉडल की तस्वीर में अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी से लगे इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत दिख रहे हैं। उत्तर और मध्य भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है।

केरल में नमी कमजोर होने से रुका मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण- पश्चिम मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। 26 मई तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केरल के 14 तय स्टेशनों में 60% पर लगातार दो दिन 2.5 मिमी बारिश जरूरी है। दक्षिण मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से नमी उधर खिंच गई, इसलिए केरल में बादल कमजोर हुए। अगले 2-3 दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है।

बांदा 47.4 डिग्री पर सबसे गर्म, कई राज्यों में लू

देश के कई राज्यों में मंगलवार को भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश का बांदा 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे गर्म रहा। मैदानी इलाकों में 45 डिग्री से ऊपर लू और 47 डिग्री से ऊपर भीषण लू मानी जाती है। यूपी के झांसी, आगरा और हमीरपुर में तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 47 डिग्री, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 46.6 डिग्री और दिल्ली में 43.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

Latest News

Featured

You May Like