home page

Mausam Update: उत्तर भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

Weather Forecast : 11 मार्च से उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मौसम बदल जाएगा। 13–14 मार्च को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है और हल्की हवाओं के साथ बादल छाए रह सकते हैं।
 | 
Mausam Update: उत्तर भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

Mausam Update : दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज धूप और हवाएं रहेंगी, लेकिन सुबह हल्की ठंड रहेगी। 14 मार्च को होली पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके कारण तापमान में कुछ गिरावट होगी।

11 मार्च से उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मौसम बदल जाएगा। 13–14 मार्च को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है और हल्की हवाओं के साथ बादल छाए रह सकते हैं।

10-11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी होगी. 13-14 मार्च को फिर बर्फबारी की संभावना है। 10 मार्च से हिमाचल में बर्फबारी के साथ लैंडस्लाइड का भी खतरा रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि 10 से 14 मार्च तक हरियाणा और पंजाब में भी बादल रह सकते हैं।

बिहार में तापमान अगले 72 घंटे में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 9 मार्च से कई जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है, और हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

14 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है और छोटी होली पर हल्के बादल रहेंगे। तापमान अधिकतम 28 से 30 डिग्री और कमतम 15 से 17 डिग्री रह सकता है।

Latest News

Featured

You May Like