home page

UP के किसानों की सरकार ने की मौज, मुफ़्त मिल रहा बासमती धान का बीज

UP News: सहारनपुर में अनुसूचित जाति के किसानों को 1 एकड़ भूमि के लिए मुफ्त बासमती धान का बीज दिया जा रहा है। किसान कृषि विज्ञान केंद्र में जाति प्रमाण पत्र दिखाकर यह बीज प्राप्त कर सकते हैं। 

 | 
UP के किसानों की सरकार ने की मौज, मुफ़्त मिल रहा बासमती धान का बीज 

Saral Kisan, UP Agriculture : सहारनपुर जनपद में धान की विभिन्न किस्मों की खेती की जाती है और किसान इस समय धान की खेती की तैयारी में लगे हुए हैं। सरकार भी इस प्रक्रिया में किसानों की सहायता कर रही है। अनुसूचित जाति के किसानों के लिए सरकार ने एक बार फिर से अपनी योजनाओं का विस्तार किया है। लगभग 1 एकड़ भूमि रखने वाले अनुसूचित जाति के किसानों को मुफ्त में धान का बीज दिया जा रहा है, जिसमें बासमती की दो किस्में शामिल हैं।

अनुसूचित जाति के किसान सहारनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में जाकर अपना जाति प्रमाण पत्र दिखाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें किसानों की संख्या की कोई सीमा नहीं है, जितने भी किसान आएंगे, सभी को यह बीज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। 

बस एक प्रमाण दिखाकर धान का मुफ्त बीज ले जाएं। 

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और प्रोफेसर डॉक्टर आई. के कुशवाहा ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आईसीआई या IARI भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की जो भी योजनाएं आती हैं, उन्हें हमारे द्वारा जनपद में लागू किया जाता है। आईसीआर के माध्यम से सहारनपुर कृषि विज्ञान केंद्र पर अनुसूचित जाति उप योजना चलाई जा रही है, जिसमें सभी अनुसूचित जाति के किसानों को 1 एकड़ खेती के लिए बासमती धान का मुफ्त बीज वितरित किया जा रहा है।

किसानों को मुफ्त बीज लेने के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र या प्रधान द्वारा लिखा गया पत्र, जो यह दर्शाता हो कि आप अनुसूचित जाति से हैं और इस गांव से आते हैं, कृषि विज्ञान केंद्र में दिखाना होगा और बासमती धान का 1 एकड़ खेती के लिए बीज लेकर जाना होगा। इसके साथ ही आपको खतौनी भी दिखानी होगी कि आपके पास कितनी भूमि है। इसमें किसानों को पूसा बासमती 1509 और पूसा बासमती 1718 इन दोनों किस्मों का बीज मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। यह बीज वितरण 22 मई से शुरू हुआ है।

Latest News

Featured

You May Like