MP : सौंफ का सीजन मंडियो में आखिर चरण पर, आवक में कमी व्यापारी दिखे मायूस
MP : मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर की मंडी में हर रविवार को सौंफ फसल की खरीदी और बिक्री होती है. इन दिनों यहां आवक कमजोर रह रही है. इसके बाद मंडी में सौंफ खरीदने के लिए आने वाले व्यापारियों में मायूसी छाई हुई है. सीजन के शुरुआत में मंडी में अच्छी आवक नजर आ रही थी.
परंतु अब सीजन का अंतिम चरण चल रहा है. बीते वर्षों के मुकाबले इस साल सौंफ की आवक बड़वानी मंडी में कमजोर रही. अन्यथा शहर की मंडी में हर साल बड़े स्तर पर सौंफ की आवक नजर आती है. इन हालात को देखते हुए व्यापारी निराश नजर आए.
मात्र 314 बोरी आवक
यहां की मंडी में दूर-दूर से किसान सौंफ की फसल बेचने के लिए पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए व्यापारी यहां रविवार को सौंफ की खरीद करने के लिए पहुंचते हैं. बीते दिन रविवार को मंडी में सिर्फ 237 क्विंटल सौंफ की आवक हुई. इसके अलावा बोरी के आंकड़ों में देखे तो 314 बोरी आवक सौंफ की मंडी में दर्ज हुई.
माल की क्वालिटी के भाव,
किसानों को सौंफ के दाम माल की क्वालिटी के हिसाब से मिल रहे हैं. मंडी में 8000 से लेकर 18000 रुपए प्रति क्विंटल तक सौंफ के भाव रहे. मंडी में व्यापारियों ने बताया कि सौंफ का सीजन अब खत्म होने वाला है आने वाले एक या दो सप्ताह तक ही सिर्फ सौंफ की आवक रहेगी.

