home page

इस साल मूंग खरीदी की सीमा आधी, आंदोलन की राह पर किसान

MP News :मध्य प्रदेश में किसान मूंग की बिक्री को लेकर झेल रहे बड़ी परेशानी, किसानों द्वारा खरीदा जा रहा आदि सीमा में मूंग, इस साल घटा दी गई मूंग प्रति हेक्टयर मूंग खरीद की सीमा, किसान उतरेंगे आंदोलन के राह पर।

 | 
इस साल मूंग खरीदी की सीमा आधी, आंदोलन की राह पर किसान

MP News : मध्य प्रदेश में  ग्रीष्म ऋतु में मूंग की फसल खरीदी को लेकर किसान आंदोलन की राह पर हैं। पिछले साल प्रति हेक्टेयर 16 क्विंटल तक मूंग खरीदी जाती थी, इस बार सिर्फ 8 क्विंटल की सीमा रखी गई है। किसान एक दिन में सिर्फ 25 क्विंटल फसल ही बेच सकते हैं। हरदा, नर्मदापुरम, जबलपुर समेत कई जिलों में किसान पिछले कई दिनों से मूंग खरीदी नीति का विरोध कर रहे हैं। कई जिलों में किसान हड़ताल पर हैं। किसानों की मांग है कि मूंग खरीदी में

इस फसल की उत्पादकता पिछले साल की तरह 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जाए। साथ ही एक किसान की एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल खरीदी की सीमा को बढ़ाकर 40 क्विंटल किया जाए। इससे बार-बार खरीदी केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा।  किसान प्रत्येक किसान से अधिकतम 100 क्विंटल मूंग खरीदने का भी विरोध कर रहे हैं।

भारतीय किसान संगठन के प्रवक्ता राहुल धूत ने कहा कि खरीद की सीमा आधी कर दी गई है। अभी और भी समस्याएं हैं। कई जिलों में किसान हड़ताल पर हैं। मांगें नहीं मानी गईं तो जल्द ही भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस किसान नेता केदार सिरोही ने कहा कि मूंग का उत्पादन 14 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। जबकि खरीद में सीमा क्विंटल रखी गई है।

Latest News

Featured

You May Like