home page

Sarso Ka bhav: सरसों के भाव में आई बड़ी तेजी, बढ़ती मांग से पकड़ी रेटों ने रफ्तार

Good News For Farmers : सरसों का भाव बढ़ने की खबर सुनकर किसानो के चेहरों पर खुशी की झलक नजर आई  है। पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे किसानों की फसल सरसों का भाव 6 हजार रुपये से ऊपर हो गया है। सरसों के भाव में बढ़ोतरी होने की वजह से इलाके के किसानों में खुशी की लहर दौड़ रही है। 

 | 
Sarso Ka bhav: सरसों के भाव में आई बड़ी तेजी, बढ़ती मांग से पकड़ी रेटों ने रफ्तार

Behror Agricultural Produce Market : राजस्थान के बहरोड़ सहित आसपास के इलाकों में रबी सीजन की मुख्य फसल सरसों की कटाई का काम किसानों ने काफी दिनों पहले पूरा कर लिया है। हालांकि किसान 15 मार्च से सरसों के भाव में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे है। पिछले 2 महीने इंतजार के बाद किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बहरोड़ कृषि उपज मंडी में सरसों का भाव 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पास पहुँच गया है। फसल के भाव में बढ़ोतरी होने की वजह से इलाके के किसानों में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।  उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी है। 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बहरोड़ इलाके में किसान सरसों की कटाई 15 मार्च को शुरू कर देते हैं। कटाई के बाद किसान अपनी फसल मंडी में लेकर आने लगते हैं। बहरोड इलाका सरसों की खेती पर पूरी तरह से निर्भर है। परंतु मार्च तथा अप्रैल के महीने में किसानों को उनकी सरसों की फसल का भाव 5500 से 5800 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा था। इस वजह से किसान काफी मायूस थे। हालांकि इस महीने सरसों की मांग बढ़ने की वजह से भाव में बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों के अनुसार सरसों का भाव बढ़कर 6 हजार रूपए से लेकर 6250 रूपए प्रति क्विंटल हो गया है।

राजफेड केंद्र पर छाया सन्नाटा

गौरतलब है कि क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से राजफेड ने किसने की फसल का सही भाव दिलाने के लिए बहरोड कृषि उपज मंडी में सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने के लिए कांटा लगाया था। परंतु एकदम से भाव में बढ़ोतरी होने की वजह से एक भी किसान अपनी फसल बेचने के लिए सरकारी केंद्र पर नहीं पहुंच रहा है। सरकारी केंद्र पर एकदम से सन्नाटा छाया हुआ है।

आवक हुई तेज

सरसों के भाव में हुई इस अप्रत्याशित वृद्धि के बाद कृषि उपज मंडी में सरसों की आवक भी बढ़ गई। अब हर दिन एक हजार से अधिक बोरी सरसों मंडी में बिक्री के लिए आती है। 

किसान निकाल रहे स्टॉक

दरअसल, कई किसानों ने अपनी सरसों की फसल घर पर ही इस उम्मीद में जमा कर रखी थी कि कीमतें बढ़ेंगी और अब उन्हें अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। कृषि उपज मंडी के व्यापारी नरेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रमेश सैनी आदि ने बताया कि पिछले दो माह में सरसों के भाव में 20-25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। 

200 एवं रु. 300 प्रति क्विंटल। सरसों की कीमत में उछाल व्यापारियों की मानें तो सबसे बड़ी उछाल फरवरी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की स्ट्राइक के बाद आई थी। इस घटना के बाद सरसों की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गई।


 

Latest News

Featured

You May Like