UP में मानसून की रफ्तार होगी तेज, 22 जिलों में जमकर बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी
UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब तेज़ होने जा रही है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले 2 दिनों तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की तरफ से वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है.

UP Aaj Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में कई जिलों में मौसम का मिजाज अब बिगड़ने वाला है. प्रदेश में आज से अब मानसून की रफ्तार तेज होने वाली है. मानसून की इस रुख के चलते 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी तरफ से जारी हुई है. आने वाले 2 दिनों तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की तरफ से वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है.
59 जिलों में भी वज्रपात की आशंका
फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध में बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। 22 जिलों (सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर) में वज्रपात की चेतावनी दी गई है। सोमवार को उमस से परेशान आगरावासियों को राहत मिल सकती है। 28 जुलाई को मौसम विभाग ने 59 जिलों में भी वज्रपात की आशंका व्यक्त की है। बादल भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बरस सकते हैं। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, रामपुर, बुलंदशहर, बरेली सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है।
आगरा के लोगो को मिली गर्मी से राहत
सोमवार को आगरा में तीन दिन से अधिक उमस रहने से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। सोमवार को मौसम विभाग ने कहा कि अच्छी वर्षा होगी। यह मौसम बदलाव जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने मानूसनी अवदाब के कमजोर होने से होगा। रविवार को भी तापमान सामान्य से अधिक रहे। रविवार सुबह से शहर में धूप थी। बादल उड़ान भरते रहे। इससे कभी सूरज बादलों की ओट में छिपा रहता था, तो कभी धूप निकलती थी।
ये मौसम विभाग के पूर्वानुमान हैं
सोनभद्र, झांसी और कानपुर देहात सहित कई जिलों में अधिक बारिश होने की उम्मीद है। अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन उमस जारी रहेगी। गर्मी दिन भर जारी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, बागपत, अलीगढ़, रामपुर, संभल और आसपास के क्षेत्रों में अधिक बारिश होने की उम्मीद है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों में आसपास के क्षेत्रों (सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं) में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की मंगलवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा।