home page

Kota mandi bhav: गेहूं भाव में उछाल, सोयाबीन और मेथी के रेट हुए कमजोर

 | 
Kota mandi bhav: गेहूं भाव में उछाल, सोयाबीन और मेथी के रेट हुए कमजोर

Kota Mandi Bhav : राजस्थान में कोटा की भामाशाह मंडी में सोमवार को विभिन्न अलग-अलग फसलों के भाव में मंदी दर्ज की गई। सीजन के चलते मंडी में फिलहाल 3 लाख कट्टो के आसपास आवक हो रही है। आ रही मंदी के बीच गेहूं के भाव में हल्का उछाल दर्ज किया गया। कोटा मंडी में नई सरसों 5500 से 6100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। सोमवार को सोयाबीन और मेथी के भाव मंदे रहे। परंतु गेहूं के भाव में 25 रुपए की तेजी देखने को मिली। लहसुन भामाशाह मंडी में 2000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।

पिछले कुछ दिनों से यह देखा जा रहा है कि गेहूं के भाव में निरंतर गिरावट आ रही है। हालांकि गेहूं आज से 30 दिन पहले 3000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ था वह अब घटकर 2600 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गया है। अच्छे उत्पादन की खबरों और आवक में बढ़ोतरी के बाद भाव में कमी आना शुरू हो गई। मंडी में बाजरा, मक्का, जौ इत्यादि सभी फसलों के सोमवार के भाव आप यहां नीचे देख सकते हैं।

कोटा मंडी भाव 

फसल का नाम भाव (न्यूनतम-उच्चतम)
गेहूं नया 2400 से 2601
धान सुगन्धा 2200 से 2551
धान (1509) 2200 से 2851
धान (1718) 2800 से 3301
धान पूसा 2700 से 2901
सोयाबीन 3800 से 4351
सरसों नई 5500 से 6100
अलसी 5000 से 6150
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 1800 से 2100
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 4000 से 4700
कलौंजी 13000 से 17850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500
धनिया नया ईगल 6500 से 7000
धनिया रंगदार 7100 से 10500
मूंग 6500 से 7200
उड़द 4000 से 7200
चना देशी 5000 से 5431
चना मौसमी 5000 से 5600
चना पेप्सी 5200 से 5600

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं. मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है.

Latest News

Featured

You May Like