home page

Kota Mandi bhav: सोयाबीन व सरसों की कीमत हुई नरम, गेहूं का भाव हुआ तेज

Mandi Bhav : रबी सीजन की फसल लगभग निकल चुकी है, जिस वजह से मंडी में आवक दिन प्रतिदिन घट रही है। वही आगे आने वाले दिनों में आवक और कमजोर होने का अनुमान है ।

 | 
Kota Mandi bhav: सोयाबीन व सरसों की कीमत हुई नरम, गेहूं का भाव हुआ तेज 

Kota Mandi Bhav : राजस्थान के कोटा की भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक करीबन 60 हजार बोरी दर्ज की गई है। जो की पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। आने वाले दिनों में आवक और भी कमजोर होने की उम्मीद है।  इसी के साथ मंडी परिसर में गेहूं के भाव में 25 रुपए तेजी हुई है। वही सोयाबीन 100 रुपए, सरसों 200 और चना में 150 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को भामाशाहमंडी में लहसुन की आवक 7 हजार बोरी देखने को मिली है। अगर हम लहसुन के भाव की बात करें तो 2500 से 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। जो पीछे दिनों के मुकाबले 500 रुपए तेज रहा है।

कोटा मंडी भाव

फसल भाव
गेहूं नया 2502 से 2753
धान सुगन्धान 2200 से 2552
धान (1509 ) 2200 से 2902
धान (1718) 2800 से 3451
धान पूसा 2700 से 3002
सोयाबीन 3800 से 4370
सरसो नई 5700 से 6000
अलसी 6000 से 6500
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 2000 से 2300
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 4000 से 4600
कलौंजी 13000 से 18850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500
धनिया नया ईगल 6200 से 7000
धनिया रंगदार 7100 से 10000
मूंग 6500 से 7200
उड़द 4000 से 7000
चना देशी 5100 से 5451
चना मौसमी 5000 से 5500
चना पेप्सी 5200 से 5500

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए भाव अलग-अलग मंडियो के व्यापारियों तथा अन्य के स्रोतों के माध्यम से प्राप्त किए गए हैं. मंडी में फसलों के भाव थोड़े-थोड़े समय बाद बदलते रहते हैं.

Latest News

Featured

You May Like