home page

Kota Mandi bhav: गेहूं, धान, उड़द, सरसों, सोयाबीन इत्यादि कृषि उपज मंडी के भाव

 | 
Kota Mandi bhav: गेहूं, धान, उड़द, सरसों, सोयाबीन इत्यादि कृषि उपज मंडी के भाव

Kota Mandi Bhav : राजस्थान में कोटा की भामाशाह मंडी में सोमवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक सामान्य रही है। इस दौरान मंडी में 1 लाख बोरी अनाज की आवक हुई है। मांग में थोड़ी बढ़ोतरी होने की वजह से गेहूं, धान तथा चना के भाव में तेजी का रुख देखने को मिला है। मंडी में गेहूं 20 रूपए, धान 50 रूपए और चना के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोमवार को भामाशाह मंडी में लहसुन की आवक भी अच्छी देखने को मिली है। आवक में बढ़ोतरी होने की वजह से लहसुन के भाव में 200 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट हुई है। इसी के साथ लहसुन का भाव ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहा है। व्यापारियों के अनुसार मांग बढ़ने पर लहसुन के भाव में बढ़ोतरी होने की आशंका है। हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं बताया जा सकता की लहसुन के भाव में कब और कितनी तेजी होगी यह सिर्फ अनुमान लगाया गया है। चलिए जानते हैं नीचे कोटा मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसो के भाव।

कोटा मंडी भाव

फसल का नाम भाव ( न्यूनतम-उच्चतम)
गेहूं नया 2475 से 2651
धान सुगन्धान 2200 से 2601
धान (1509 ) 2200 से 3151
धान (1718) 2900 से 3590
धान पूसा 2700 से 3201
सोयाबीन 3800 से 4350
सरसो 5700 से 6300
अलसी 6000 से 6800
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 5000
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 2000 से 2300
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 3800 से 4600
कलौंजी 16000 से 21850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500
धनिया नया ईगल 6200 से 6800
धनिया रंगदार 6700 से 9000
मूंग 6500 से 7000
उड़द 4000 से 7000
चना देशी 5100 से 5450
चना मौसमी 5000 से 5450
चना पेप्सी 5200 से 5550

Latest News

Featured

You May Like