home page

Kota Mandi bhav: चना और लहसुन के भाव धड़ाम, ये फसलें भी हुई मंदी

Mandi Bhav : इन दिनों मंडी में आवक की बढ़ोतरी होकर पिछले दिनों के मुकाबले दोगुना हो रही है। आवक में बढ़ोतरी होने की वजह से चना, मेथी तथा लहसुन के भाव में अच्छी खासी गिरावट दर्ज हुई है।

 | 
Kota Mandi bhav: चना और लहसुन के भाव धड़ाम, ये फसलें भी हुई मंदी

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में शनिवार को सभी प्रकार के अनाज की आवक में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी बीच मंडी में आवक करीबन 1 लाख 40 हजार बोरी हुई है। जो पिछले दो-तीन दिनों की आवक के मुकाबले 2 गुना अधिक है। पिछले दो-तीन दिनों में मंडी में आवक 50 हजार गट्टो तक पहुंच गई थी। वहीं अगर हम तेजी मंदी की बात करें तो मंडी में चना में 50 रूपए और मेथी भी 100 रूपए प्रति क्विंटल मंदी रही है। शनिवार को भामाशाह मंडी में लहसुन की आवक तकरीबन 10 हजार बोरी दर्ज की गई है, और लहसुन का भाव 2500 रूपए से लेकर 9500 रूपए प्रति क्विंटल दर्ज हुआ है। जो पिछले दिनों के मुकाबले 200 रूपए प्रति क्विंटल मंदा रहा है। आइये नीचे जानते हैं कोटा मंडी में सभी अनाज का लेखा जोखा...

कोटा मंडी भाव

फसल भाव
गेहूं नया 2450 से 2651
धान सुगन्धान 2200 से 2601
धान (1509 ) 2200 से 2951
धान (1718) 2800 से 3500
धान पूसा 2700 से 3051
सोयाबीन 3800 से 4401
सरसों 5700 से 6050
अलसी 6000 से 6500
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 2000 से 2300
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 3800 से 4600
कलौंजी 13000 से 18850
धनिया बादामी 5800 से 6400
धनिया ईगल 6200 से 6700
धनिया रंगदार 6700 से 9000
मूंग 6500 से 7000
उड़द 4000 से 7000
चना देशी 5100 से 5370
चना मौसमी 5000 से 5400
चना पेप्सी 5200 से 5450

डिस्क्लेमर : आर्टिकल में दिए गए भाव किसानों और व्यापारियों के माध्यम से लिए गए है। मंडी में माल की गुणवता और नमी को देखकर फसलों के भाव में बदलाव होता रहता है। इसलिए कृपया किसी भी तरह की फसल बेचने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर लें।

Latest News

Featured

You May Like