Jaipur Mandi bhav: ग्वार भाव में आने लगी तेजी, सरसों और चना हुए मंदे

Jaipur Mandi Bhav : भाव बढ़ने पर खरीदारी कमजोर होने की वजह से सोमवार को राजस्थान की जयपुर मंडी में चना की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गई है। वही आपको बता दें की दाल-दलहन का भाव स्थिर रहा है। ऊपर मांग कम होने की वजह से सरसों के भाव में 25 रुपए प्रति क्विंटल मंडी दर्ज हुई है। हालांकि सरसों कच्ची घाणी तेल में 50 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ वायदा बाजार में भाव चढ़ने की वजह से ग्वार सीड 50 रूपए और ग्वारगम के रेट 200 से 300 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है।
सामान्य कारोबार होने की वजह से बाकी कृषि जिंसों के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर मंडी में गेहूं मील डिलीवरी 2620 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है। वही मंडी में सरसों 6425 से 6430 रुपए प्रति क्विंटल रही है। नीचे टेबल में जानिए जयपुर मंडी में सभी प्रकार के अनाज का भाव क्या रहा हैं।
जयपुर मंडी भाव
अनाज | भाव |
गेहूं मिल डिलीवरी | 2620-2630 |
गेहूं दड़ा | 2620-2630 |
मक्का लाल | 2400-2600 |
बाजरा | 2300-2400 |
ज्वार पीली | 2800-2900 |
जौ लूज | 2300-2400 |
मूंग मिल डिलीवरी | 8200-8300 |
मोठ | 4950-5000 |
चौला | 6500-7000 |
उड़द | 7000-7500 |
चना जयपुर लाइन | 5800-6000 |
सरसों मिल डिलीवरी | 6425-6430 |
ग्वार जयपुर लाइन | 5000-5100 |
ग्वारगम | 9900 |
Disclaimer : इस लेख में जो भी भाव बताए गए हैं वह सभी मंडी के व्यापारियों और कई भिन्न-भिन्न स्रोतों लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है. इस लेख में बताई जा रहे भाव मंगलवार शाम को अंतिम बोली के हैं.