home page

Jaipur Mandi Bhav: ग्वार सीड 100 रुपए और गम 300 रुपए मंदा, सरसों में तेजी

 | 
Jaipur Mandi Bhav: ग्वार सीड 100 रुपए और गम 300 रुपए मंदा, सरसों में तेजी

Jaipur : आयात किए जा रहे खाद्य तेलों में तेजी आने की वजह से जयपुर मंडी में कच्ची घानी तेल में सोमवार को उछाल देखने को मिला. इसी के चलते सरसों मिल डिलीवरी के भाव में 25 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली. सप्ताह की शुरुआत में वायदा बाजार में मंदी आने की वजह से ग्वार सीड 100 रुपए और ग्वार गम रेट 300 रुपए घट गया. ग्वार में लगातार बढ़ोतरी के चलते किसानों को यह उम्मीद थी की ग्वार का रेट 7000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ. पिछले कुछ दिनों से मोठ और उड़द के भाव में मामूली तेजी रही.

जयपुर मंडी भाव रुपए प्रति क्विंटल

फसल भाव
ग्वार जयपुर लाइन 5900-6000
ग्वारगम जोधपुर 11600
मूंग मिल डिलीवरी 5000-7000
गेहूं मिल डिलीवरी 2760-2770
गेहूं दड़ा 2700-2720
मोठ 4500-5000
चौला 4000-4500
मक्का लाल 2000-2300
उड़द 6000-7500
मूंग मोगर 8000-10000
बाजरा 1900-2200
मूंग छिलका 7500-8500
उड़द मोगर 7000-10000
चना दाल मीडियम 6400-6450
ज्वार पीली 2800-2900
चना दाल बोल्ड 7350-7400
 जौ लूज 2300-2400
सरसों मिल डिलीवरी 7150-7155
सरसों कच्ची घानी 14350

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे भाव विभिन्न कई स्रोतों एवं व्यापारियों से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार चढ़ाव हो सकता है.

Latest News

Featured

You May Like