home page

Mandi Bhav : कालीमिर्च की कीमतों में उछाल, जीरे में आई नरमी

 | 
Mandi Bhav : कालीमिर्च की कीमतों में उछाल, जीरे में आई नरमी 

Mandi Bhav : स्थानीय किराना बाजार में ग्राहकी सामान्य से कम हो गई है। वहीं कालीमिर्च में उत्पादन की कमी से लगातार तेजी बनी हुई है। शनिवार को भाव में करीब 10 रुपए तक की तेजी देखी गई। कालीमिर्च में 715 रुपए के ऊंचे भाव में लेवाली नहीं है। वहीं हल्दी में भी 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जीरे में 10 रुपए प्रतिकिलो की नरमी आई है।

इधर, महाराष्ट्र में 2023-24 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन के दौरान चीनी का कुल उत्पादन बढ़कर 110.20 लाख टन की ऊंचाई पर पहुंच गया जो 2022-23 सीजन के सकल उत्पादन से करीब 4.90 लाख टन ज्यादा

है। कोल्हापुर संभाग में सबसे ज्यादा 28.10 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ। महाराष्ट्र में 2022-23 सीजन के दौरान कुल 1053.30 लाख टन गन्ना की क्रशिंग हुई थी जो 2023- 24 सीजन में बढ़कर 1073.08 लाख टन पर पहुंच गई। इसी तरह गन्ना से चीनी की औसत रिकवरी दर भी 9.88 प्रतिशत से सुधरकर 10.27 प्रतिशत हो गई।

महाराष्ट्र में 2023- 24 सीजन के दौरान कुल 207 चीनी मिलों में गन्ना की क्रशिंग शुरू हुई जिसमें प्राइवेट क्षेत्र की 104 व सहकारी क्षेत्र की 103 इकाइयां शामिल हैं। इस 207 इकाइयों में से 59 मिलें मराठवाड़ा व विदर्भ संभाग में मौजूद है। राज्य में गन्ना की क्रशिंग व चीनी के उत्पादन की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है और बेहतर उत्पादन से चीनी मिलों के पास स्टॉक ऊंचा हो गया है।

Latest News

Featured

You May Like