home page

गन्ना और दाल किसानों की बढ़ी टेंशन, जल्द जारी होगी एडवाइजरी

बीते दिनों से दिल्ली, यूपी पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में 45 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले सप्ताह में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं अगर दक्षिणी भारत की बात की जाए तो कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।
 | 
गन्ना और दाल किसानों की बढ़ी टेंशन, जल्द जारी होगी एडवाइजरी 

Sugarcane Farmer : देश में पड़ रही भीषण गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। बीते दिनों से दिल्ली, यूपी पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में 45 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले सप्ताह में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं अगर दक्षिणी भारत की बात की जाए तो कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम के इस बदलते रुख ने किसानों के होश उड़ा दिए हैं और साथ ही सरकार की भी टेंशन बढ़ गई है। कहां जा रहा है कि गन्ना और दाल को लेकर सरकार की जल्द ही एडवाइजरी जारी होगी। 

रेडरॉट का प्रकोप 

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के चलते फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके चलते कई हिस्सों में रेडरोट और टॉप बोरर का प्रकोप देखा जा रहा है। अगर इन कीटों को समय पर नियंत्रित नहीं किया जाए, तो यह फसलों के उत्पादन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इन इलाकों में गन्ना किसानों के लिए मुख्य फसल है और आय का एक बड़ा स्रोत है। 

कई जगह हुई एडवाइजरी जारी 

हाल ही में जिलों के रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा चुकी है। सरकार पूरे मामले पर अपनी नजर लगाए हुए हैं। जिला स्तर पर कई देश में एडवाइजरी जारी की गई है। इन राज्यों में प्रभावित हो रही फसल को लेकर सरकार जल्द ही एडवाइजरी जारी कर सकती है और किसानों को जरूरी दवा मुहैया करवाई जा सकती है। 

दक्षिणी भारत में भारी बारिश का अनुमान 

जिसके चलते दाल उत्पादन किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दाल की बुवाई को सुचारु रूप से करवाने के लिए किसानों को वाटर लॉगिंग स्थिति में बचाव के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर भी सरकार जल्द एडवाइजरी जारी कर सकती है। 

Latest News

Featured

You May Like