home page

धान की फसल पर सरकार देगी 20 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस

MSP of Kharif crops : किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी के चलते आज हम धान के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। सरकार धान की खेती करने वाले किसानों को ₹20000 प्रति हेक्टेयर बोनस देने का प्लान बनाया है।

 | 
धान की फसल पर सरकार देगी 20 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस 

Minimum Support Price 2024 : किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी के चलते आज हम धान के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। सरकार धान की खेती करने वाले किसानों को ₹20000 प्रति हेक्टेयर बोनस देने का प्लान बनाया है। इसके साथ-साथ प्याज स्टोर बनाने के लिए और किसानों की आत्महत्या से रोकने के लिए एकता फोर्स का पुनर्गठन किया गया है। 

हाल ही के दिनों में महाराष्ट्र सरकार की एक घोषणा में धान की खेती करने वाले किसानों को ₹20000 प्रति हेक्टेयर का बोनस देने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार की योजना के अनुसार किसानों को दो हेक्टेयर तक ₹20000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। महाराष्ट्र में पंजीकृत किसानों को खरीफ सीजन में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा यह बोनस दिया जाता है।

कहां करवाएं पंजीकरण 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को जिले के मार्केटिंग फेडरेशन में धान खरीदी केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। बता दे कि राज्य में दो संस्थाएं धान के खरीद करती है। मार्केटिंग फेडरेशन और आदिवासी विकास में मंडल के शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। 

बोनस के लिए नियम और शर्तें 

1. किसान का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी। 
2. योजना का लाभ उठाने के लिए सातबारा प्रमाण पत्र पर आई फसल निरीक्षण के अनुसार फसल लगानी होगी।
3. धान खरीदी केदो पर फसल बेचना जरूरी।
4. धान का बोनस किसानों को सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए खाते में मिलेगा। 

 

Latest News

Featured

You May Like