home page

बाजरे की खेती से बेहतर उत्पादन लेने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगी शानदार पैदावार

Bihar News : बिहार सरकार खरीफ सीजन में मोटे अनाज की खेती पर जोर दे रही है। इन अनाजों में मांडवा, मक्का, बाजरा आदि शामिल किए गए हैं। गया जिला टनकुप्पा प्रखंड में बड़े पैमाने पर बाजरे की खेती की जा रही है। साथ ही किसानों को बाजरे की खेती के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। 

 | 
बाजरे की खेती से बेहतर उत्पादन लेने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगी शानदार पैदावार

Bihar Millet Farming : सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर राहुल प्रियदर्शी बताया कि बाजरे की खेती कैसे की जा सकती है। बाजरे की खेती को करने में कितनी लागत आएगी और कितनी सिंचाई की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने जानकारी समझा करते हुए बताया कि किस तरह कम समय और कम लागत में शानदार उत्पादन लिया जा सकता है। 

मिलेगा 15 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन 

वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरी की खेती करने से पहले ऐसे खेत का चयन करना चाहिए जहां पर जल भराव ना हो। जैसे ही खेत तैयार हो जाए उन्नत किस्म का चयन करना चाहिए। इसके साथ-साथ समय पर सही सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन भी जरूरी है। बाजरे की खेती के लिए गर्मी का मौसम और कम बारिश वाला क्षेत्र प्रयुक्त होता है। 40 से 60 सेमी ऑस्टिन बारिश वाली जगह इसके लिए उपयुक्त है। अगर समय पर बारिश हो जाती है तो सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती। 1 एकड़ में बाजरे का 10 से 15 क्विंटल उत्पादन आसानी से लिया जा सकता है, जो 90 दिन में पककर तैयार हो जाएगी। 

बालोई दोमट मिट्टी रहेगी सही

कृषि वैज्ञानिक की जानकारी अनुसार बाजरे की खेती करीबन हर तरह की मिट्टी में की जा सकती है। लेकिन बलुई दोमट मिट्टी को इसके लिए सही माना जाता है। जल भराव होने वाली जमीन में पानी खड़ा रहने के कारण इसमें रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। बाजरे की खेती के लिए जून का अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में बिजाई सही रहती है। बाजरे की खेती के लिए आपको अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। बाजरे का सही उत्पादन सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन पर निर्भर करता है। 

Latest News

Featured

You May Like