home page

Dhaan Mandi Bhav : धान के भाव में आया भारी उछाल, MSP से कहीं ऊपर पहुंचा रेट

 | 
Dhaan Mandi Bhav: There was a huge jump in the price of paddy, the rate reached much above the MSP.
Dhan Mandi Rate : धान का सीजन अब लगभग खत्म होने वाला है। इसी के साथ देशभर की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। इसी बीच धान के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रही मांग के चलते धान की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बता दें की, देशभर की कई मंडियों में समर्थन मूल्य से दोगुने दाम पर धान बिक रहा है।

Dhan Mandi Rate : धान की लगातार बढ़ रही कीमत के चलते जहां आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है, तो वहीं किसानों के लिए ये राहत की खबर है। कीमतों में इजाफा भले ही आम जनता के लिए महंगाई का झटका हो, लेकिन किसानों को इससे काफी फायदा हो रहा है। बढ़ती डिमांड और अच्छी कीमतों से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

धान की बढ़ती कीमतों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की सीजन के अंत में भी देश की ज्यादातर मंडियों में धान का औसत भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर है। मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार ने धान पर 2203 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर रखा है।

देश की लगभग सभी मंडियों में धान की कीमतें MSP से ऊपर चल रही हैं। केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, शुक्रवार को (6 जनवरी) को मध्य प्रदेश की डबरा मंडी में धान सबसे अच्छी कीमत पर बिका। जहां, धान को 4425 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला।

इसी तरह, राजस्थान की बारां मंडी में धान को 4177 रुपये प्रति क्विंटल और बूंदी मंडी में 4376 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला। जबकि, मध्य प्रदेश की गोहद मंडी में धान 4220 रूपये प्रति क्विंटल और बाबई मंडी में 4200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिकी।

देश की अन्य मंडियों के भी यही हाल है, जहां सीजन खत्म होने के बाद भी धान को अच्छा दाम मिल रहा है। किसानों का कहना है कि इस बार धान सीजन में उन्हें फसलों के काफी अच्छे भाव मिले हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छे भाव मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है।

बासमती धान का भाव सबसे ज्यादा धान सीजन की शुरूआत से ही इस बार किसानों को अच्छे दाम मिले हैं। जबकि पिछले साल शुरूआत में भाव इतने अच्छे नहीं थे। इस बार सबसे अच्छा भाव बासमती धान को मिल रहा है।

पिछले कुछ सालों की अपेक्षा इस बार दाम 1500 रुपये तक ज्यादा मिल रहा है। देशभर की मंडियों की बात करें तो औसत बासमती 4000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा है। फिलहाल, हरियाणा की मंडियों में बासमती धान की धूम मची हुई है। जहां, बासमती धान 4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में भी बिक रहा है।

पिछले 1 साल में धान की कीमतों में 6% की बढ़ोतरी कृषि उपज बाजार समिति ने नई रिपोर्ट के मुताबिक, धान के औसत भावों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। धान की कीमतों में उछाल आया है। पिछले महीने की तुलना में इसके थोक औसत कीमत में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में थोक औसत कीमत में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी दखी गई है।

बता दें कि कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) हर महीने सभी फसलों के थोक मूल्य विषलेषण के आंकड़े जारी करती हैं। हर माह की तरह एपीएमसी ने दिसंबर 2023 के भी आंकड़ों की रिपोर्ट के मुताबिक, धान की कीमतों में बढ़ोतरी दिखी गई है। दिसंबर 2023 में धान की औसत कीमत 4219 रुपए प्रति क्विंटल है।

बाजार जानकारों के मुताबिक धान के भावों में अभी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन भाव एमएसपी से ऊपर ही रहने की उम्मीद है। बाजार में चावल मांग को देखते हुए आगे भी किसानों को इसका बेहतर भाव मिलता रहेगा।

ये पढ़ें : उत्तर प्रदेश के इस शहर में बनाया जाएगा 3.75 किलोमीटर का पहला रोपवे, बनाए जाएंगे 5 स्टेशन, 2024 में पूरा होगा काम

Latest News

Featured

You May Like