home page

Busines Idea : रंगीन फूलगोभी की खेती से किसान कमा रहे तगड़ा मुनाफा, घर बैठे आसानी से मिलेगी जानकारी

Cauliflower Farming Business : अगर आप भी खेती करके अधिक आय कमाने का अवसर ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा ही बेहतरीन बिजनेस आइडिया बताने वाले हैं। अगर आप भी खेती करते हैं, तो आपको इस टेक्नोलॉजी के बारे में पता होना चाहिए। जिससे खेती एक फायदे का सौदा साबित हो गया है। ऐसे में आप रंगीन गोभी की खेती कर सकते हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
 | 
Busines Idea : रंगीन फूलगोभी की खेती से किसान कमा रहे तगड़ा मुनाफा, घर बैठे आसानी से मिलेगी जानकारी

Cauliflower Bussiness Idea : आज के इस दौर में किसान साथी पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं। खेती में किसान नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। किसान साथी अब पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। जिससे कमाई करने के रास्ते ज्यादा खुल गए हैं। ऐसे में अगर आप भी मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आप रंगीन फूल गोभी की खेती कर सकते हैं। अब से पहले तक आपने सफेद फूल गोभी देखी होगी। मगर रंगीन फूल गोभी की फसल में आप नीली, पीली, हरी, नारंगी के साथ और भी कई तरह की फूल गोभी की आप पैदावार कर सकते हैं। इन गोभियों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।

दरअसल, वैज्ञानिकों ने रंगीन फूल गोभी की नई किस्में तैयार की है। जिसके जरिए किसान दुगनी आय कमा सकते हैं। इसी के साथ इससे बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

रंगीन फूल गोभी की किस्में

भारत के बहुत से इलाकों में किसान रंगीन फूलगोभी की फसल को तैयार कर रहे हैं। ज्यादातर, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में इन रंगीन फूलगोभी की पैदावार ज्यादा होती है, इससे किसानों को बड़िया मुनाफा भी मिला है। इस फसल की खेती के लिए सही समय सिंतबर से अक्टूबर तक नर्सरी को तैयार किया जाता है। इसके बाद 20 से लेकर 30 दिनों के बीच में इसकी रोपाई का काम किया जाता है। इन फूलगोभी में से पीले रंग की फूलगोभी को कैरेटीना (Carotena), गुलाबी रंग की फूलगोभी को एलिनटीला (Alentilla) और हरे रंग की फूल गोभी को ब्रोकली (Broccoli) का नाम दिया गया है। इस सब्जी के लिए सर्वप्रथम आप अपनी मिट्टी और जलवायु का खास ध्यान रखें। इसकी फसल के लिए तापमान को  20-25 डिग्री सेल्सियस होना आवश्यक है। इसी के साथ इस फसल कों लगाने के लिए मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 होना आवश्यक है।

इस फसल से करें, ज्यादा कमाई

इस फूलगोभी की फसल 3 से लेकर 4 महीनों तक के समय में तैयार हो जाती है। दरअसल, सफेद गोभी तकरीबन 20 रुपए किलो के हिसाब से बिकती है। इसके मुकाबले में रंगीन गोभी की कीमत दोगुनी होती है। जितने खर्च में सफेद गोभी तैयार की जाती है, उतनी कीमत में ही रंगीन गोभी तैयार होती है। इसी बीच रंगीन फूल गोभी को खाने से मोटापा, दिल की बीमारियों और कैंसर जैसी बीमारियों पर फायदा करता है।

Latest News

Featured

You May Like